गुरुवार 12 सितम्बर को सेंसेक्स एवं निफ़्टी ने नयी ऊंचाई को छुआ। भारतीय शेयर बाजार ने के दिनों से पीटने के बाद अच्छी वापसी करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया।
सेंसेक्स 83000 के पार :
गुरुवार 12 सितम्बर 2024 को भारतीय बाजार में अच्छा उछाल आया। बाजार में अच्छी खरीददारी देखने को मिली। सरे शायरों में उछाल देखने को मिला। बैंकिंग के शेयर जो पिछले कई हफ़्तों से पिट रहे थे उनमें भी काफी उछाल देकने को मिला।
पिछले 2 सितम्बर को सेंसेक्स ने नया हाई रिकॉर्ड बनाया था। सेंसेक्स ने 82,725 अंकों का रिकॉर्ड हाई लगया था। 10 दिनों के भीतर ही आज सेंसेक्स ने नया हाई बना दिया। आज सेंसेक्स 83,116 अंकों पर पहुँच गया। हालाँकि सेंसेक्स की क्लोजिंग अपने हाई से निचे हुई। सेंसेक्स 1,439 अंक बढ़कर 82,963 अंकों पर बंद हुआ।
निफ़्टी भी अपने रिकॉर्ड हाई पर :
बाजार के एक तरफे रैली ने निफ़्टी को भी रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा दिया। निफ़्टी ने पिछले 2 सितम्बर को 25,333 अंकों का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। आज निफ़्टी ने नए हाई 25,433 को छुआ। निफ़्टी 470 अंक बढ़कर 25,389 पर बंद हुआ।
क्यों चढ़ा आज भारतीय बाजार :
- कच्चे तेल के दाम में गिरावट : कच्चे तेल की कीमत 71 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गयी है। कच्चे तेल के दाम गिरने से भारतीय कंपनियों को होगा फायदा।
- अमेरिका में रेट कट : अमेरिका में रिटेल महंगाई 2.5% रही है , जिससे रेट काटने की संभावना काफी बढ़ गयी है।
- FII’s की निवेश : FII’s या विदेशी निवेशकों ने सितम्बर में 17000 करोड़ के शेयर खरीदें हैं।
रोजाना बाजार की ख़बरों के लिए जुड़े रहिये हमारे साथ। हम आपतक रोजाना मार्किट अपडेट लेकर आएंगे।
पढ़िए हमारा FINANCE सेगमेंट । सीखिए शेयर बाजार के बारे ।
What is Share market? Full-details in Hindi. पैसा बनेगा या डूबेगा?
Water Crisis in India: A major issue of 2024
FOLLOW US ON :