Saturday, September 21, 2024
HomeTechnologyFutureFits by AJIO: Really The future of fashion or April Fool? Full...

FutureFits by AJIO: Really The future of fashion or April Fool? Full Details in Hindi.

Ajio ने हाल ही में FutureFits के बारे एक वीडियो जारी कर बाजार में सनसनी फैला दी है।ज़रा सोचिये क्या हो यदि आपके एक ही कपड़े में हो अन-गिनत रंग और कई सारे designs जिन्हे आप मनमुताबिक बदल पाएं और अपनी मन मर्जी से बिना कपड़े बदले आपका कपड़ा नया हो जाये ? क्या सचमुच Ajio ला रहा ऐसे कपड़े या बनाया उन्होंने April Fool? जानने के लिए पूरा पढ़िए।

क्या है FutureFits?

हाल ही में Ajio ने instagram, X, और भी सारे सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। इसमें Ajio ने बताया है की तेजी से बदलते दुनिया और ट्रेंड्स में कैसे वो फैशन के क्षेत्र में टेक्नोलॉजी को लाने वाले हैं। उस वीडियो के अनुसार हमे कपड़े बदलने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। Ajio ने बताया की हमे नाहीं हमें यह सोचने की जरूरत पड़ेगी की हमें किस इवेंट के लिए क्या पहनने की जरूरत हैं , नाहीं हमें कौनसे रंग के के कपड़े पहनने उसके बारे सोचने की जरूरत है।

क्या होगा Fashion का भविष्य ?-FutureFits Details

आपने देखी कैसे दुनिया में तेजी से हर फील्ड में AI का बोलबाला बढ़ता जा रहा है। अभी तक Fashion industry इससे दूर थी। फैशन में सिर्फ आपको AI की मदद से ये सुझाव दिया जाता था की ये ड्रेस आप पर अच्छी लगेगी पर क्या हो यदि SCIENCE और FASHION भी आपस में मिल जाएं?

ज़रा सोचिये क्या हो यदि आपके एक ही कपड़े में हो अन-गिनत रंग और कई सारे designs जिन्हे आप मनमुताबिक बदल पाएं और अपनी मन मर्जी से बिना कपड़े बदले आपका कपड़ा नया हो जाये ? सोचिये आपके पेट या कमर के साथ बदले कपड़े की भी लम्बाई और चौड़ाई।

सोचिये आपको किसी डेट पे जाना थोड़ा lowerneck चाहिए , आपको किसी पारिवारिक शादी में जाना आपका neckline अपने आप एडजस्ट हो जाये जैसा आप चाहें। सोचिये आपके 10 अलग अलग डिज़ाइन के साथ अलग अलग रंग के कपड़ों के जगह सिर्फ एक ही कपड़ा जो बस एक क्लिक में बदले अपने रंग एवं डिज़ाइन को। पढ़कर क्या आप भी हो रहे उत्सुक? या लग रहा मज़ाक? जी नहीं कोई मज़ाक नहीं है ये।जी हाँ अब यह कोई कहानी नहीं रह गयी है , AJIO ला रहा रहा ऐसे कपड़े जिसमे आप अनगिनत रंग एक ही कपड़े में बदल सकते हैं। मनपसंद designs आप एक ही कपड़े में ले सकते हैं।

कौनसे धागे (D.H.A.G.A) से बनेगा ये कपड़ा?

क्या लगता है आपको ? कौनसे धागे का होगा इस्तेमाल FutureFits के कपड़े में? सूती ? या रेसम ? या Ajio लाएगी कोई अपना नया धागा। जी हाँ, Ajio ने बताया की FutureFits के कपड़ों में होगा D.H.A.G.A का इस्तेमाल। यह धागा कोई आम धागा नही बल्कि एक टेक्नोलॉजी है जिसके माध्यम से FutureFits के कपड़ों को किया जायेगा डिज़ाइन।

DHAGA-FutureFits by AJIO

DHAGA का मतलब है Dynamic Hyper Genetic Apparel . इस बारे Ajio ने अभी ज्यादा बताया नहीं है लेकिन इसको पढ़कर ये एहसास होता है की ऐसा कपड़ा होगा जोकि Dynamic यानी की आपके जरूरत के हिसाब से अपने आप को बड़ा छोटा कर पायेगा। ऐसा मानिये की जैसे आप कोई सी एक्सरसाइज कर रहे हैं और आपका कपड़ा अपने आप फ़ैल रहा है और आपके शरीर के अनुसार एडजस्ट हो रहा है, कितने कमाल का एक्सपीरियंस होगा। Ajio ऐसा कपड़ा लाने जा रहा है जो रंग, लम्बाई , फैब्रिक और भी कई सारी चीज़ें खुदबखुद बदल लेगा।

S.U.I Processor का होगा इस्तेमाल:

SUI processor -FutureFits by AJIO
image : AJIO/X

Ajio के FutureFits कपड़ों में इस्तेमाल होगा एक processor का। बिलकुल, यह कोई मज़ाक नहीं है, AJIO ने बताया की कपड़ो में इस चिप का इस्तेमाल किया जायेगा। हालांकि ज्यादा जानकारी अभी AJIO ने नहीं जारी की हैं , मगर हम उम्मीद कर सकते हैं की यदि कपड़ों में स्मार्ट processors का इस्तेमाल किया जायेगा तो यह हमारे लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है , जैसेकि हमारे बॉडी के एक्यूरेट तापमान को नापना, हमारे हार्टबीट की डिटेल्स रखना और हमारे मनमुताबिक कैसे कपड़े रंग बदलेंगे , कैसे अपनी लम्बाई बढ़ाएंगे घटाएंगे।

FutureFits by AJIO

 

FutureFits by AJIO सच्चाई भी है या सिर्फ एक सोच या बनाया AJIO ने April Fool?

अभी के लिए इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता क्यूंकि AJIO ने 1 April से पहले ही यह वीडियो डाला है , तो यह अटकले लगाईं जा रहीं हैं की AJIO ने ऐसेही बस एक मज़ाक किया है। हालांकि Ajio ने इस बारे कुछ नहीं कहा है तो अभी के लिए कुछ कह नहीं सकते। जैसे ही हमें पूरी सच्चाई पता चलेगी हम आपतक जरूर पहुंचाएंगे। अभी के लिए AJIO की और से इतना बताया गया है की यह FutureFits 2025 तक बाजार में लांच हो जायेगा। तो इंतज़ार करिये इससे जुड़ी अगली खबर का।

*****

क्या आप जानना चाहते है SHARE MARKET का इतिहास और क्या होते हैं शेयर्स ? बिलकुल आसान भाषा में पढ़िए हमारा आर्टिकल :

What is Share market? Full-details in Hindi. पैसा बनेगा या डूबेगा?

टेक्नोलॉजी से जुड़ी और भी खबरें :

Motorola G54 – खरीदें या नहीं ? Honest Review

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments