Saturday, September 21, 2024
HomeFinanceक्या आ रहा है कई सालों का सबसे बड़ा STOCK MARKET CRASH...

क्या आ रहा है कई सालों का सबसे बड़ा STOCK MARKET CRASH –JULY 2024??

बड़े-बड़े निवेशकों और शेयर बाजार विशेषज्ञ के अनुसार भारत में कभी भी STOCK MARKET CRASH कर सकता है। उनके अनुसार पिछले कई सालों से भारतीय शेयर बाजार एक वो गुब्बारा बना हुआ है जो कभी भी फट सकता है। आइये विस्तार से समझने की कोशिश करते हैं कैसे भारतीय बाजार कभी भी निचे जा सकता है , और आपने कैसे अपने आप को एक बड़े आर्थिक नुकसान से बचाना है।

STOCK MARKET CRASH के बारे क्यों हो रही बातें?

Kotak Institutional Equities के अनुसार करीब देश की 104 कम्पनियाँ ऐसी हैं जिनका PE ratio 50 से ऊपर है। {PE Ratio एक ऐसा साधन से जिससे हम किसी भी कंपनी का मूल्यांकन निकलते हैं। इससे हमे यह पता चलता है की कोई कंपनी आगे profit देगी या नहीं }. कई कंपनियां ऐसी हैं जिन्होंने पिछले 10 साल में 1% sales में बढ़ोतरी करीं हैं। इनके प्रॉफिट उल्टा घट ही रहे हैं , लेकिन उनके Share प्राइस की बात करें तो वो 8-9X ज्यादा बढ़ गयीं हैं । 

देश की ज्यादातर PSU कम्पनियों की बात करें तो सबके यही हालात हैं। दरअसल बाज़ार में आज-कल शेयर बाज़ार को एक हौवा बना दिया गया है। भारतीय बाज़ार में अप्रैल-2024 के अंत तक करीब 15 करोड़ डीमैट खाते खुल गए हैं। Internet और Youtube और Instagram Reels पर लोग बिना SEBI द्वारा अधिकृत हुए न्यूज़ के आधार पर Stocks सुझाव दे रहे हैं , और यह कंटेंट आज कल काफी पसंद भी किया जा रहा है लोग इन्ही सबकी बातो को मानकर बिना कुछ सोचे समझे शेयर मार्किट में घुस गए हैं और अंधा पैसा लगा रहे हैं , बेहतरीन रिटर्न्स की अपेक्षा में।

Instagram-youtube-influencerपिछले कई सालों में मार्किट लोगो की अपेक्षाओं पर खड़ा भी उतरा है। Stock Exchange Sensex ने बीते 3 June को रिकॉर्ड 80000 पॉइंट्स को पार कर दिया था और Nifty भी अपने record आल टाइम हाई पर चल रहा था। बड़े बड़े मैनेजमेंट फर्म्स का कहना है की भारतीय बाज़ार अभी काफी- काफी ज्यादा , सामान्य के मुकाबले अधिक मूल्यांकित है। ये ज्यादा दिन तक चलेगा नहीं , कभी भी काफी बड़ा Stock market crash आ सकता है।

आप कोई सी भी PSU कंपनियों को देख लें तो वो 100-150-200% return दे रहीं हैं। कई कम्पनियाँ तो 400% तक return दे रहीं हैं। गौर करने वाली बात ये है की इन कंपनियों की profit बढ़ोतरी , सेल्स इतनी ज्यादा नहीं बढ़ीं हैं। नए-नए निवेशक जो बाज़ार में आ रहे हैं आँख बंद कर बस बिना कुछ जांचे-पढ़े इन्वेस्ट कर रहे हैं और इससे कंपनियों का शेयर प्राइस बढ़ता जा रहा है। ये अपने मूलयांकन की  यदि जल्दी से जल्दी बराबरी नहीं करते तोह ये अधिक मूलयांकन का गुब्बारा फटेगा और भारतीय मार्किट अपने आप को वापिस सही जगह पर ले जायेगा। इससे भारतीय stock market crash कर सकता है।

हालाँकि SEBI की अध्यक्ष Madhabi Puri Buch के अनुसार भारतीय बाजार बिलकुल सामान्य है, और उनके अनुसार ये बहुत अच्छी बात है की लोगों एवं विदेशी संस्थानों का भारतीय बाज़ार में विश्वास बढ़ा है और वो भारतीय बाज़ार में निवेश कर रहे हैं।

सावधानियां जो आपको बरतनी चाहिए :

Stock Market Crash आये या नहीं आपको हमेशा अपनी सावधानी बरतनी चाहिए। बाजार अकसर समय समय पर अपने आप को सही करता रहता है। यह बाज़ार का एक मौलिक नियम है। इससे आपको घबराने की जरुरत नहीं हैं। हालांकि ये आपको बहुत बारीकी से ध्यान रखना होगा की आप किन कंपनियों में निवेश कर रहे हैं और क्या इनमें निवेश करना सही रहेगा। पढ़िए Nicholas Darvas की किताब ENGLISH MEIN
HOW I MADE $2,000,000 FROM STOCK MARKET

कैसे बनाएं मैंने शेयर बाज़ार से 10 करोड़

स्टॉक मार्किट के बारे में गहन अध्ययन के बाद ही करें शेयर बाज़ार में निवेश , तभी आप खुदको stock Market  crash से होने वाले आर्थिक नुकसान से बचा पाएंगे। यदि आप भी सिर्फ इंस्टाग्राम रील और यूट्यूब देख कर बाज़ार में निवेश करते हैं तोह आपको सावधान रहने की जरुरत है।

Stock मार्किट में निवेश करने के लिए खुलवाएं अपना DEMAT अकाउंट : ANGEL ONE PAR

ध्यान रखें  Stock market crash करने की संभावना हमेशा रहती है और रहती थी ,एक अच्छे और सजग निवेशक बनें। बाजार में मुनाफा या नुकसान की संभावना हमेशा रहती है।

यह भी पढ़ें :

भारत में Royal Enfield Guerrilla 450 हुआ लांच 

भारत में गरीबी और उसके कारण

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments