Saturday, September 21, 2024
HomeTechnologyFORD Motors की भारतीय बाजार में 2 साल बाद वापसी

FORD Motors की भारतीय बाजार में 2 साल बाद वापसी

साल 2021 में Ford Motors ने भारतीय बाजार को अलविदा कह दिया था। अब ford ने फिरसे भारतीय बाजार में वापसी की घोसणा कर दी है। फोर्ड अपने चेन्नई वाले प्लांट को फिरसे शुरू करने जा रहा है।

FORD ने तमिलनाडु सरकार को जमा किये दस्तावेज:

Ford ने हाल ही में बताया की उन्होंने तमिलनाडु सरकार को ‘Letter of Intent’ जमा कर दिया है। कुछ ही दिनों पहले तमिलनाडु के मुख्य्मंत्री MK Stalin अमेरिका के दौरे पर गए थे जहाँ उन्होंने फोर्ड के लोगों से मुलाकात की थी। चेन्नई के प्लांट से दुनिया भर में Ford की गाड़ियों को निर्यात करने के उद्देस्य से भी शुरू किया जायेगा।

FORD MOTORS ने क्यों छोड़ा था भारतीय बाजार :

भारत में साल 1991 में liberalisation (उदारीकरण) के बाद भारीतय बाजार में विदेशी निवेशकों का स्वागत हो रहा था। उसी दौरान Ford ने अपनी पहली फैक्ट्री भारत में बनाई थी। उस वक्त पूरी दुनिया को लगता था की भारत चीन की तरह अगला विशाल बाजार बनेगा, हालाँकि ऐसा कुछ हो नहीं पाया। Ford को लगा था की वो भारत के करीब 10% ऑटोमोबाइल सेक्टर का हिस्सेदार बन जायेगा।

उम्मीद के उलट FORD को कुल 2 बिलियन डॉलर का नुक्सान हुआ जिसके बाद उसने दूसरी अमरीकन कंपनियों  जैसे की  Harley Davidson की तरह भारतीय प्लांट्स को बंद कर दिया।

Ford motors ने 1 बिलियन डॉलर का निवेश कर भारतीय बाजार में अपनी जगह बनानी चाही। उन्होंने पहले भी सोचा था की वो करीब 7 मिलियन गाड़ियां हर साल 2020 के अंत तक बनाएंगे और साथ ही निर्यात भी करेंगे हालाँकि ford अपने अनुमान के 20% ही पहुँच पाया। फोर्ड ने अपने गुजरात के प्लांट तो TATA को बेच दिया था और चेन्नई के प्लांट को भी बेचने ही जा रहा था , हालाँकि भारत के बाजार को बढ़ते देख फोर्ड ने अपने चेन्नई के प्लांट को फिरसे शुरू करने का निर्णय लिया है।ford motors chennai

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार :

भारतीय बाजार हमेशा से बहुत ही ज्यादा मूल्य संवेदनशील बाजार रहा है। भारतीय बाजार में इसलिए हमेशा Maruti Suzuki का बोलबाला रहा है क्यूंकि मारुती सुजुकी ने हमेशा ही किफायती दामों पर बहुत अच्छी-अच्छी गाड़ियां निकाली। Hyundai मोटर्स जब भारतीय बाजार में आई तोह उन्होंने भी भारतीय बाजार को अच्छे से समझा और सस्ते दामों पर किफायती गाड़ियां निकाली।

आज ह्युंडई भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में काफी बड़ी हिस्सेदार है। Ford motors इन्ही बारीकियों को समझने में नाकाम हुई। Ford की गाड़ियां काफी महंगी और साथ ही बहुत ज्यादा ईंधन खपाने वाली होतीं हैं। हालाँकि Ford जैसी गाड़ी बहुत कम ऐसी कंपनियां हैं जो बनाती हैं। फोर्ड की गाड़ियां अनंत फीचर्स से लैस होती हैं, साथ ही इनकी बिल्ड क्वालिटी का कोई काट नहीं। फोर्ड अपने गाड़ियों में अलग लेवल की स्टेबिलिटी देता है।

ford eco sport

फोर्ड की गाड़ियां जैसे की ECO SPORT और Fortuner को टक्कर देने वाली Endeavour भारतियों को खासी पसंद हैं। इनके चाहने वाले भारत में काफी ज्यादा हैं। फोर्ड के चाहने वालों में फोर्ड के भारत से जाने के बाद खासी नाराज़गी थी। हालाँकि अब फोर्ड ने भारत में वापसी की खबर दे अपने चाहने वालो को खुश कर दिया है। उम्मीद है Ford की हमें आने वाले वक्त में कुछ शानदार गाड़ियां भारत की सड़कों पर देखने को मिलेंगी।

Royal Enfield Guerrilla 450 भारत में हुआ लांच : Price and other amazing specifications

Xiaomi की पहली Electric Car XIAOMI SU7 : सबसे किफायती और शानदार फीचर्स से लैस

भारत का semiconductor मिशन 

क्या आप भी कर रहे UPSC या अन्य सरकारी परीक्षाओं की तैयारी

पढ़िए हमारा CURRENT AFFAIRS

FOLLOW US ON :

INSTAGRAM          FACEBOOK

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments